एक और आतंकी हमला हुआ है
इस बार बौद्ध मंदिर को चुनकर निशाना बनाया गया है. फिर वही घिसे पिटे वाक्य दोहराए जायेंगे
विपक्षी नेता (अब भाजपा भी शामिल हैं) राज्य सरकार को निशाना बनायेंगे . नितीश सरकार निकम्मी है ऐसी है वैसी है.
नितीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए
केंद्र सरकार कहेगी की हमने राज्य सरकार को पहले ही आगाह कर दिया था लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया
राज्य सरका कुछ मुआवजा घोषित कर देगी . कुछ नौकरियों की घोषणा हो जाएगी।
एक जांच दल गठित कर दिया जाएगा
प्रधान मंत्री और आदरणीया सोनिया जी इस आतंकी हमले की भर्त्सना कर देंगे,.
प्रधान मंत्री जी एक और बात अवश्य बोलेंगे कि हम आतंकवादियों से डरते नहीं है.
उनका डटकर मुकाबला करेंगे .
उनके इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे
कुछ दिन से सारे बड़े शहरों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया जाएगा .
और कुछ दिनों में सब कुछ भुला दिया जाएगा
न कुछ जांच का नतीजा आएगा और न ही कोई ठोस कदम उठाया जायेगा
सब भूलने के बाद
फिर कुछ समय बाद एक और आतंकी हमला होगा और फिर से यही सब कुछ दोहराया जायेगा
कितने धन्य हैं हम लोग इस महान राष्ट्र के महान नागरिक हैं
सब सहते हैं क्योंकि जो दूसरों के साथ आज हुआ है अभी तक तो हमारे साथ नहीं हुआ है