रूपया गिर जाये
पेट्रोल डीज़ल,गैस महंगे हो जाएँ
सेंसेक्स गिर जाये
सब्जियां,शकर अनाज के भावे बढ जाएँ
हमारे वित्त मंत्री
कहेंगे घबराने की बात नहीं हैं ,
हम नज़र रखे हैं और जल्दी ही कदम उठाएंगे
आतंकवादी हमला कर दें
लोगों को मार दें ,बम ब्लास्ट कर दें
रेलगाड़ी उड़ा दें
या फिर कोई बिल्डिंग उड़ा दें
गृह मंत्री कहेंगे चित्न की बात नहीं है
हम नज़र रखे हैं
जल्दी ही उचित कदम उठाएंगे
प्रधान मंत्री जो हमेशा चुप रहते हैं
ऐसे अवसर पर कुछ तो बोलेंगे
महंगाई फलां तारीख तक कम कर दी जायेगी
पैसा पेड़ पर तो नहीं उगता
हम आतंकवाद का डटकर मुकाबला करेंगे
और
फिर सब कुछ वैसा ही चलता रहेगा
रुपया गिरता रह्गेअ
महंगाई बदती रहेगी
आतंकवादी हमले होते
रहेंगे और
हम आम आदमी
सब कुछ चुपचाप सहते रहेंगे

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ