गरीब
वादे लपेट लेंगे रोटी नहीं तो क्या ?
पर अब तो रोटी भी है
नेताओं की तरफ से
रोटी सस्ती रोटी
तैतीस रुपये रोज़ में खाना
बारह रूपए में खाना
पांच रुपये में भरपेट खाना
एक रुपये में खाना
मिल जाये तो हमें भी बताना
हम भी खा आयेंगे
दोस्तों के साथ
दावत भी मनाएंगे
कम से कम
गरीब तो नहीं कहलायेंगे
लेबल: गरीब

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ